हत्यारा बोला: मेरे मरने के बाद बच्चों को कौन देखता, इसलिए उन दोनों को भी मार डाला  
हत्यारा बोला: मेरे मरने के बाद बच्चों को कौन देखता, इसलिए उन दोनों को भी मार डाला

 


" alt="" aria-hidden="true" /> जमशेदपुर, जासं। पूर्वी सिंहभूम के जमशेदपुर के  बागबेड़ा कॉलोनी में जिस पिता ने अपने बच्चों को पाला, उसी ने चाकू से गोद कर उन दो मासूमों की जान ले ली। टाटा स्टील में एक निजी सिक्योरिटी एजेंसी में काम करने वाले जितेंद्र ने पहले पत्नी की हत्या की और इसके बाद दोनों बेटों को मार डाला। तीनों की हत्या सब्जी काटने वाले चाकू से की। हत्या क्यों की? इसपर जितेंद्र कहता है-‘मेरे मरने के बाद बच्चों को कौन देखता, इसलिए मैंने उन दोनों को भी मार डाला।’


जितेंद्र ने पत्नी रानी पर चाकू से पीठ पर वार किया। बेटे कार्तिक के पेट में नाभी के पास चाकू घोंप दिया। उसकी आंते बाहर आ गई थीं। आदित्य के पीठ में चाकू घोंपा गया है। ये नृशंस हत्या देख हर किसी की आंखें नम थीं। जितेंद्र ने खुद को भी चाकू मार कर आत्महत्या का प्रयास किया। अलबत्ता, घटनास्थल का जायजा लेने वाले कुछ पुलिस कर्मियों का ये भी कहना है कि जितेंद्र को चाकू से घातक चोट नहीं आई है। वो खतरे से बाहर है।